कृषि विधेयकों पर कांग्रेस ने बनाया अपना मजाक : कश्यप

कृषि विधेयकों पर कांग्रेस ने अपना मजाक बना लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 04:40 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:08 AM (IST)
कृषि विधेयकों पर कांग्रेस ने बनाया अपना मजाक : कश्यप
कृषि विधेयकों पर कांग्रेस ने बनाया अपना मजाक : कश्यप

जागरण संवाददाता, शिमला : कृषि विधेयकों पर कांग्रेस ने अपना मजाक बना लिया है। कांग्रेस ने 2019 के चुनावी घोषणापत्र में खेती व किसानों के बारे में जो वादे किए थे उनसे उलटी बात कह रही है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी कांग्रेसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कह रही हैं कि वे केंद्र सरकार के कानून की अनदेखी करें। मंडी व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत करें। राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार ने किसानों को मौत की सजा दी है। कांग्रेस राज्यों सरकारें किसानों को भड़काने में जुटी हैं। इस कानून के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में भी जाने वाली हैं। केंद्र सरकार किसानों को खुले बाजार में अपना उत्पाद बेचने की छूट दे रही है ताकि वे ज्यादा पैसा कमा सकें।

सीबीआइ कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

सुरेश कश्यप ने बुधवार को बाबरी मस्जिद मामले पर सीबीआइ कोर्ट की ओर से सुनाए गए फैसले का स्वागत किया है। 28 साल बाद इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी सहित 32 आरोपितों को बरी कर दिया है। यह ऐतिहासिक फैसला है। कोर्ट ने माना है कि बाबरी में हुई घटना अचानक हुई थी। तस्वीरों के आधार पर किसी को दोषी करार नहीं दिया जा सकता। ढांचा दहन की घटना अचानक हुई थी और इसके पीछे कारसेवकों की कोई मंशा नहीं थी। अशोक सिघल जैसे वरिष्ठ नेता भी ढांचे को सुरक्षित रखना चाहते थे।

chat bot
आपका साथी