उपचुनाव की तैयारियों की टोह लेने 25 को शिमला आएंगे कांग्रेस सहप्रभारी

जागरण संवाददाता शिमला हिमाचल में दो विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:53 PM (IST)
उपचुनाव की तैयारियों की टोह लेने 
25 को शिमला आएंगे कांग्रेस सहप्रभारी
उपचुनाव की तैयारियों की टोह लेने 25 को शिमला आएंगे कांग्रेस सहप्रभारी

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में दो विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त 25 जून से छह दिवसीय दौरे पर शिमला आ रहे हैं।

25 जून को संजय दत्त शाम चार से शाम छह बजे तक कांग्रेस एससी विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। छह से साढ़े सात बजे तक ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसी शाम वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

26 जून को वह जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक पूर्व विधायक रोहित ठाकुर से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद नारकंडा जाएंगे, यहां रूकने के बाद रामपुर जाएंगे। दोपहर बाद तीन से रात आठ बजे तक वह रामपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। विधायक के साथ भी वह बैठक करेंगे।

27 जून को वह रिकांगपिओं जाएंगे। यहां पर विधायक सहित जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के साथ बैठक होगी। 28 जून को कुल्लू दौरे पर जाएंगे। सुबह नौ से रात साढ़े नौ बजे तक उनकी लगातार कुल्लू, मनाली, आनी सहित अन्य स्थानों पर बैठकें होंगी।

29 जून को वह लाहुल-स्पीति दौरे पर जाएंगे। यहां से सुंदरनगर आएंगे। 30 जून को सुंदरनगर, मंडी सहित अन्य स्थानों पर उनकी बैठकें होंगी। पहली जून को वह दोबारा शिमला लौटेंगे। यहां पर कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के साथ उनकी बैठक आयोजित होगी। इस दिन वह महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के साथ भी बैठक करेंगे।

chat bot
आपका साथी