भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़े अपराध : राठौर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में महिला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 04:26 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 04:26 AM (IST)
भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़े अपराध : राठौर
भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़े अपराध : राठौर

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुई बर्बरता पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यहां जंगल राज के कारण कोई भी सुरक्षित नहीं है। आरोप लगाया भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश में अपराध बढ़ रहे हैं। गंभीर चुनौतियों से निपटने में सरकार विफल रही है। महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार और दुष्कर्म जैसी घटनाओं ने देश को झकझोर दिया है।

उन्होंने हाथरस में हुई घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त किया है। आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के कारण देश मे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने हाथरस की पीड़ित युवती के आधी रात को किए गए अंतिम संस्कार पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि यह न्याय व्यवस्था नहीं है। पुलिस की कारवाई से साफ लगता है कि कहीं न कहीं साक्ष्यों को मिटाकर अपराधियों को बचाने का प्रयास किया है। भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा खोखला साबित हुआ है।

chat bot
आपका साथी