राठौर ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मांगा श्वेत पत्र

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने 69 एनएच की स्थिति प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:41 PM (IST)
राठौर ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मांगा श्वेत पत्र
राठौर ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मांगा श्वेत पत्र

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने 69 एनएच की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। कांग्रेस भवन शिमला में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गडकरी ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह किया। सरकार ने बाद में इन परियोजनाओं से अपना हाथ खींच लिया।

राठौर ने फिर से 15 हजार करोड़ की घोषणाओं पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि पहले तो उन्हें पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा करना चाहिए। प्रदेश की जनता अब भाजपा नेताओं के किसी भी बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह अपनी सीमाएं लांघने का प्रयास कर रहे हैं। राठौर ने मुख्य सचिव से बदसलूकी पर कड़ा रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एक ईमानदार और मेहनती अधिकारी के साथ इस प्रकार का दु‌र्व्यवहार सहन नहीं किया जा सकता।

--------

गडकरी सपने दिखाते हैं, बेचते हैं पर पूरा नहीं करते : सुक्खू

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सपने दिखाते हैं, बेचते हैं पर उन्हें पूरा नहीं करते हैं। सुक्खू ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में फोरलेन, एनएच के निर्माण की उनकी घोषणाएं कागजों में ही रहती हैं। जब भी प्रदेश में चुनाव नजदीक होते हैं, गडकरी हिमाचल आकर फोरलेन, राष्ट्रीय राजमार्गो के सपने दिखाने शुरू कर देते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी गडकरी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 69 राष्ट्रीय राजमार्गो की घोषणा की थी, वे आज तक कागजों में ही हैं।

यहां जारी बयान में सुक्खू ने कहा कि गडकरी की सारी घोषणाएं जुमला ही साबित हुई हैं। कांगड़ा-मटौर-शिमला, पठानकोट-जोगेंद्रनगर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग इसके उदाहरण हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट पर आज तक बिल्कुल प्रगति नहीं हुई। अब प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं तो गडकरी फिर घोषणाओं का पिटारा लेकर पहुंच गए हैं।

chat bot
आपका साथी