विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाने में कांग्रेस नाकाम : रणधीर

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 08:02 PM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 08:02 PM (IST)
विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाने में कांग्रेस नाकाम : रणधीर
विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाने में कांग्रेस नाकाम : रणधीर

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल साबित हुई है। विपक्ष को सत्ता पक्ष पर आरोप लगाने का पूर्ण अधिकार है, लेकिन आरोप तथ्यों के साथ होने चाहिए। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने तथ्यहीन बयानबाजी के आधार पर प्रदेश की जनता और कोरोना से संक्रमित लोगों में भय का वातावरण पैदा कर दिया है।

यहां जारी बयान में रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी स्वास्थ्य सुविधाओं, डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, हेल्थ वर्कर की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हैं। इन तथ्यहीन बयानों से प्रदेश में डर का वातावरण पैदा हुआ है। ऐसे समय में हम सब को राजनीति से ऊपर उठकर कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि इस महामारी के समय भी उसके लिए राजनीति ही सब कुछ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को ही नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं। जिस प्रकार पोस्टर फाड़े गए वे इसका प्रमाण है। रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार, समाज व कोरोना योद्धाओं की अथक प्रयासों से प्रदेश का रिकवरी रेट 83 फीसद पहुंच गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास की भी सराहना की। हिमाचल प्रदेश में आक्सीजन की कोई भी कमी नहीं है और कई जगह तो आक्सीजन प्लांट भी शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी इस महामारी से लड़ने में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी