आचार संहिता के कारण मुख्यमंत्री का किन्नौर दौरा रद

आचार संहिता के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मंगलवार को प्रस्तावित किन्नौर जिले का दौरा रद हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:59 PM (IST)
आचार संहिता के कारण मुख्यमंत्री का किन्नौर दौरा रद
आचार संहिता के कारण मुख्यमंत्री का किन्नौर दौरा रद

संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : आचार संहिता के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मंगलवार को प्रस्तावित किन्नौर जिले का दौरा रद हो गया। दौरे के लिए मुख्यमंत्री से मिलने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग सभा स्थल पर पहुंचे हुए थे, लेकिन जिले में आचार संहिता लागू होने से मुख्यमंत्री के किन्नौर नहीं पहुंचने से लोगों के चेहरे पर मायूसी दिखी।

प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव व विधानसभा के उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू की गई है। उन्होंने कहा कि 250 के लगभग ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम पर प्रार्थना पत्र दिया है जिसे जल्द समाधान के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया जाएगा। किन्नौर कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस व कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की

वहीं दूसरी तरफ आचार संहिता लागू होने के बावजूद किन्नौर कांग्रेस द्वारा जनसभा स्थल से 400 मीटर दूर रिकांगपिओ बाजार में काले झंडे लेकर रैली निकाली गई। इस बीच आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रिकांगपिओ बाजार में लगाए गए पोस्टर को न हटाने पर किन्नौर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा चौक में लगे पोस्टर को फाड़ा गया। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़ा।

किन्नौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि कांग्रेस ने जलसा निकालकर कोई कानून का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद भी प्रशासन द्वारा पोस्टरों को नहीं हटाया गया।

वहीं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि कांग्रेस द्वारा बिना मंजूरी के प्रदर्शन कर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। मुख्यमंत्री दौरे को लेकर जो भी बैनर लगे हुए उन्हें भी जल्द हटाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी