शिमला जिले में बढ़ी चिट्टे की तस्करी

जिला शिमला का युवा नशे के जाल में फंसता जा रहा है। जिले में चिट्टे की तस्करी लगातार बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:50 PM (IST)
शिमला जिले में बढ़ी चिट्टे की तस्करी
शिमला जिले में बढ़ी चिट्टे की तस्करी

जागरण संवाददाता, शिमला : जिला शिमला का युवा नशे के जाल में फंसता जा रहा है। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत धरपकड़ शुरू की गई है। सख्ती बढ़ने के बाद नशे के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वर्ष 2020 में पहली जनवरी से 18 अक्टूबर तक नशे के 166 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि इस साल इसी समय अवधि में 201 मामले दर्ज किए गए हैं। 35 मामले ज्यादा बढ़े हैं। सबसे ज्यादा मामले चिट्टे के सामने आए हैं। जिले में बढ़ती चिट्टे की तस्करी पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनती जा रही है।

पिछले साल चिट्टे के 72 मामले दर्ज हुए थे, जबकि इस साल अभी तक 99 मामले दर्ज हो चुके हैं। पिछले साल की अपेक्षा 27 मामले अभी तक बढ़ गए हैं। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कई अभियान चलाए जा रहे हैं। बावजूद इसके प्रदेश के युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। नशाखोरों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए दो ग्राम चरस, गांजा या अफीम मिलने पर सीधे जेल जाने का प्रविधान है। फिर भी तमाम सख्तियां नाकाफी साबित हो रही हैं। नशे के कारोबार में महिलाएं भी शामिल

पुलिस ने वर्ष 2020 में नशे के मामलों में 240 पुरुषों और आठ महिलाओं को हिरासत में लिया था। 2021 में 301 पुरुषों सहित सात महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। महिलाओं की नशे के कारोबार में संलिप्तता चिंता का विषय है। ऐसे बढ़े मामले

पुलिस ने 2021 में चरस के 81 मामले दर्ज किए हैं। इसमें 29.320 ग्राम चरस बरामद की गई है। जबकि 2020 में 55 मामलों में 19.736 किलो चरस पकड़ी गई थी। इसी तरह अफीम के इस साल नौ मामलों में 16.768 किलो अफीम बरामद की है, जबकि पिछले साल सात मामलों में 2.615 किलोग्राम अफीम पकड़ी थी। अफीम डोडे (पोपी हस्क) 2020 में दो मामलों में 207 ग्राम पदार्थ बरामद किया गया है। इस साल एक मामले में 970 ग्राम की बरामदगी हुई है। स्मैक का इस साल कोई मामला सामने नहीं आया है। पिछले साल एक मामले में 5.79 ग्राम स्मैक पकड़ी गई थी। चिट्टे के सबसे ज्यादा मामले पकड़े गए हैं। पिछले साल 72 मामलों में 1.073 किलो चिट्टा पकड़ा था। इस साल 99 मामलों में 1.383 किलो चिट्टा पकड़ा गया है। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। नशे के बड़े कारोबारियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य राज्यों से हिमाचल में जो नशा भेजते थे उन्हें भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

कमल वर्मा, डीएसपी सिटी।

chat bot
आपका साथी