सराहन में काटा केक, मरीजों को बांटी खाद्य सामग्री

संवाद सहयोगी रामपुर बुशहर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्मदिन र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:33 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:33 PM (IST)
सराहन में काटा केक, मरीजों को बांटी खाद्य सामग्री
सराहन में काटा केक, मरीजों को बांटी खाद्य सामग्री

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्मदिन रामपुर कांग्रेस ने रामपुर में मरीजों और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री बांट कर मनाया। वहीं सराहन में दरबार परिसर में केक काट कर अस्पताल में जरूरी खाद्य वस्तुएं बांटी गई। रामपुर में इस दौरान फूड वैन भी चलाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह की लंबी आयु की कामना की गई।

रामपुर में ब्लाक कांग्रेस की सभी इकाइयों ने अपने-अपने स्तर पर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। वहीं सराहन में कांग्रेस पदाधिकारी ने पहले माता भीमाकाली मंदिर को प्रसाद भेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उसके बाद दरबार परिसर में सभी ने एकत्र होकर केक काटा। रामपुर में खनेरी अस्पताल में कोविड मरीजों व कोरोना वारियर को खाना बांटा गया।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दीपक सूद, ध्रुव शर्मा, बृजेश गोयल, पंकज शर्मा, सुशील ठाकुर, जसवीर सिंह ठाकुर, अजय राणा, साहिल, प्रिस शर्मा, आयुष शर्मा, कार्तिक शुक्ला, जोगिद्र, जवाहर सिंह, निशांत शर्मा, मनीष चौहान, काकू व पुरषोतम भैक उपस्थित रहे। वहीं किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर क्षेत्रीय रिकांगपिओ के समीप मेडिकल स्टाफ व कर्मचारियों, कोविड-19 संक्रमितों सहित अन्य लोगों को भोजन करवाया। इस मौके पर किन्नौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला परिषद सदस्य रितेश नेगी, प्रीतम नेगी, प्रताप नेगी, जसवंत मेहता, दयाल सिंह व रंजीत मौजूद थे।

वहीं युवा कांग्रेस ने झाकड़ी जोन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दीर्घायु के लिए रुद्राभिषेक का आयोजन किया। झाकड़ी जोन के अध्यक्ष राज कुमार बुशहरी की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए हवन किया गया। इस मौके पर विशाल मेहता, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, नगर परिषद उपाध्यक्ष अश्वनी नेगी, पार्षद प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। कुमारसैन व रोहड़ू युवा कांग्रेस ने 71 यूनिट रक्त किया एकत्र

सिविल अस्पताल परिसर रोहडू में रोहडू युवा कांग्रेस ने अध्यक्ष बलदेव सिटीयाण की अध्यक्षता में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने केक काटा। रोहडू अस्पताल में युवा कांग्रेस की ओर से शिविर में 36 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए। वहीं हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कुमारसैन के दरबार मैदान में शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया।

chat bot
आपका साथी