वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिजरा

चौपाल उपमंडल की झिकनी पुल पंचायत में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:04 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:04 PM (IST)
वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिजरा
वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिजरा

संवाद सूत्र, नेरवा : चौपाल उपमंडल की झिकनी पुल पंचायत में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने चियाली में पिंजरा लगाया है। वन विभाग के वन खंड अधिकारी बमटा मेदाम, वनरक्षक घुरला बीट सुशील शर्मा, चौकीदार श्यामलाल शर्मा पिजरे को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने जुरु नाला से लेकर चियाली तक के क्षेत्र का मुआयना किया। स्थानीय निवासियों से विचार-विमर्श करके वन विभाग ने पिंजरा चियाली में लगाया।

झिकनी पुल पंचायत में तेंदुआ कई पालतु पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। कुछ दिन पहले तेंदुआ जुरुनाला में एक युवक को जख्मी कर चुका है। लोगों का कहना है कि चियाली में चट्टानों के आसपास तेंदुए को काफी बार देखा गया है। तेंदुए के बार-बार हमलों से लोग खौफ के साये में जी रहे हैं। लोगों का दिन ढलने के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो चुका है। लोग यहां पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग वन विभाग से उठा रहे थे।

वन खंड अधिकारी बमटा ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को पिजरे के नजदीक न जाने दें। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस स्थान पर मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ देखी गई है। मादा तेंदुए के अलावा दो तेंदुए भी इस स्थान पर देखे जा चुके हैं। वन खंड अधिकारी बमटा वेद राम ने बताया कि पिजरा स्थापित कर दिया है। तेंदुए को पकड़े के बाद इसे सेंक्चुअरी एरिया में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग की टीम के साथ पंचायत प्रधान गोपाल चौहान, उपप्रधान लोकिदर शर्मा, विशाल चौहान, अयूब खान, बिक्कू, कृष्णदत्त, सुशील चौहान, कमलेश शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी