केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, जयराम व गर्ग 25 को करेंगे जनता से संवाद

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पंडित दीनदया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:35 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, जयराम 
व गर्ग 25 को करेंगे जनता से संवाद
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, जयराम व गर्ग 25 को करेंगे जनता से संवाद

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को प्रदेशभर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे। भाजपा इस दिन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के 5070 डिपो में राशन वितरण का कार्यक्रम करेगी। इस दिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मंत्री राजिद्र गर्ग जनता से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह होंगे। दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर हर बूथ पर माल्यार्पण एव पुष्पांजलि के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वह मंगलवार को भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। बैठक में भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल व कार्यक्रम संयोजक संजीव कटवाल उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान की समीक्षा की गई। ये 21 दिन का अभियान सात अक्टूबर तक चलेगा। इसमे भाजपा पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन व सुसाशन को एक पर्व के रूप में मना रहा है। बैठक में 25 सितंबर को भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने कहा सेवा और समर्पण अभियान में अभी तक 290 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है। 2000 से अधिक स्थानों अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया है। सभी सातों मोर्चा इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे है।

दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अनेकों स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा होंगे। उनका शुरू से ही मानना रहा है कि देश का विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक समाज के सभी वर्गों का योगदान उसमें समायोजित न हो। भाजपा ने वैचारिक, सामाजिक एवं विकास की दष्टि से गरीबों, शोषितों और वंचितों को आगे बढ़ने की नीति पर कार्य किया है।

chat bot
आपका साथी