केंद्र व प्रदेश सरकार के काम पर जीतेंगे नगर निगम चुनाव

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पार्टी चारों न

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 07:06 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 07:06 PM (IST)
केंद्र व प्रदेश सरकार के काम पर जीतेंगे नगर निगम चुनाव
केंद्र व प्रदेश सरकार के काम पर जीतेंगे नगर निगम चुनाव

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पार्टी चारों नगर निगम चुनाव और फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इन चुनाव में केंद्र सरकार की योजनाओं, प्रदेश सरकार के काम को लेकर जाएगी। बूथ स्तर पर मजबूत टीम काम करेगी। कांग्रेस विरोधी पार्टी के रूप में है, लेकिन इसके पास कोई नेता नहीं है, मुद्दा नहीं है और इनकी कोई नीति तक नहीं है।

शिमला में पत्रकारों से बातचीत में खन्ना ने कहा कि हिमाचल में 2022 का रास्ता ग्राम सभा के परिणाम से ही निकलेगा। पहले ग्राम, अब शहर और फिर 2022 में विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी। फतेहपुर में प्रत्याशी कौन होगा, इस पर आलाकमान फैसला लेगा। प्रदेश के स्तर पर कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। हिमाचल में भाजपा ने सत्ता में आते ही बेहतर काम किए हैं। हिमाचल देश का पहला राज्य है, जहां 100 फीसद गांव में सड़क, बिजली से लेकर गैस तक की बात होती है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को पेंशन की आयु 65 वर्ष कर बड़ी राहत दी है। इस दौरान उनके साथ सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, संजय सूद भी मौजूद रहे।

-------

पंजाब में हर वर्ग है दुखी, भाजपा किसान हितैषी पार्टी

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार से वहां हर वर्ग दुखी है। कर्मचारियों से लेकर आम आदमी परेशान है। भाजपा किसान हितैषी पार्टी है। किसानों के हितों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बिल लाए हैं। पहली बार है कि इन बिलों के बाद ही किसान को एमएसपी के लिए सड़कों पर नहीं उतरना पड़ेगा। खाद के लिए कहीं भी कतारें नहीं लग रही हैं।

--------

सांसद की आत्महत्या दुखद, दिल्ली पुलिस कर रही जांच

उन्होंने कहा कि सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन का दुख सभी को है। परिवार का सदस्य होने के नाते भाजपा तो दुखी है ही, लेकिन मंडी से लेकर हिमाचल भर के लोग इससे काफी दुखी हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। राज्य सरकार व संगठन की ओर से जो भी सहयोग मांगा जाएगा, वह दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी