भाजपा नेता व अधिकारी निर्दलीय प्रत्याशियों पर बना रहे दबाव : राठौर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नगर निकाय चुनाव मे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 07:51 PM (IST)
भाजपा नेता व अधिकारी निर्दलीय प्रत्याशियों पर बना रहे दबाव : राठौर
भाजपा नेता व अधिकारी निर्दलीय प्रत्याशियों पर बना रहे दबाव : राठौर

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नगर निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से राठौर ने कहा कि इन चुनाव में लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेस के साथ जनबल है और नगर निकाय चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आए हैं। भाजपा पर सोची समझी रणनीति के तहत रोस्टर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के नेता, मंत्री व कुछ अधिकारी निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ कांग्रेस समर्थित लोगों को भी अपने पक्ष में करने के लिए प्रलोभन के साथ दबाव बनाने की कोशिश में जुट गए हैं।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। भाजपा 70 फीसद सीटों पर जीत का दावा कर रही है जो पूरी तरह झूठ है। भाजपा अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करे तो सभी को पता चल जाएगा कि कितने जीते हैं और कितने हारे हैं।

--------

भाजपा को चुनौती, नगर निगम के चुनाव पार्टी चिह्न पर करवाए

राठौर ने भाजपा को चुनौती दी कि वह नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्न पर करवा कर देख ले, उसे अपनी लोकप्रियता का पता चल जाएगा। निर्दलीय उम्मीदवारों को मिला जनमत भाजपा के खिलाफ है, क्योंकि उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को हराया है। शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा व सोलन जिलों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है।

----------

झूठ बोलना भाजपा की आदत

कुलदीप राठौर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर जीत के झूठे व गलत आंकड़े पेश करने का आरोप लगाया। आरक्षण रोस्टर पूरी तरह भाजपा मंडल की सिफारिश पर बनाया गया जो कि एक अलोकतांत्रिक कदम था। कांग्रेस ने भाजपा की इन सब चुनौतियों को स्वीकार करते हुए भाजपा को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद, बीडीसी सहित ग्राम पंचायतों में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। नगर परिषद ठियोग में कांग्रेस ने 25 साल बाद शानदार जीत हासिल की।

chat bot
आपका साथी