भाजपा ने पंडित दीनदयाल को किया नमन

जागरण संवाददाता शिमला भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल की 53वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 04:06 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 04:06 PM (IST)
भाजपा ने पंडित दीनदयाल को किया नमन
भाजपा ने पंडित दीनदयाल को किया नमन

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल की 53वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी कार्यालय दीपकमल चक्कर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से जिला शिमला की प्रभारी एवं प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, भाजपा प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, प्रदेश प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक राजपाल सिह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, प्रदेश कौशल विकास निगम के अध्यक्ष नवीन शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता ने की। कार्यक्रम की प्रस्तावना शिमला ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष दिनेश ने की। प्रमोद शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमारी पार्टी को मूल मंत्र दिया है। इस मौके पर प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक राजपाल सिह, रवि मेहता, डेजी ठाकुर ने भी संबोधित किया। पंडित दीनदयाल के पद चिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

संवाद सूत्र, अर्की : भाजपा मंडल अर्की ने वीरवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में बैठक की। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने की। भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यकत्र्ताओं ने उनके पद चिह्नों पर चलने संकल्प लिया। इस मौके पर मंडल महासचिव यशपाल कश्यप व राकेश ठाकुर, जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मंडल सचिव धनीराम चौहान, महिला मोर्चा की जिला महासचिव उर्मिल शर्मा, जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सावित्री कश्यप, मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना भारद्वाज, प्रदेश गुड़िया बोर्ड की सदस्य हेमलता कौशल, मंडल महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष वंदना गुप्ता, कांता भारद्वाज, युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र सागर व भूपेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी