मोदी की जन्मतिथि से भाजपा चलाएगी सेवा व समर्पण अभियान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 07:23 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 07:23 PM (IST)
मोदी की जन्मतिथि से भाजपा चलाएगी सेवा व समर्पण अभियान
मोदी की जन्मतिथि से भाजपा चलाएगी सेवा व समर्पण अभियान

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि 17 सितंबर को है। इस दिन से सात अक्टूबर तक भाजपा सेवा व समर्पण अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव गरीब, वंचित, आदिवासी, पिछड़ों एवं किसानों के कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। दशकों की उपेक्षा के बाद समाज के इन वर्गो की आवाज को सरकार में सुना जा रहा है। वह अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भी सशक्त हुए हैं।

सुरेश कश्यप ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि नरेन्द्र मोदी का मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सात अक्टूबर को लगातार 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। सात अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। 2014 में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री बने। लोकतंत्र में जननेता के रूप में यह अवसर बहुत ही कम लोगों को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाएंगे। इसके माध्यम से सेवा के महत्व तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को जन जागृत करेंगे । युवा मोर्चा मोदी मेला का आयोजन करेगा। सभी जिला स्तरीय भाजयुमो समितियां सात साल में प्रधानमंत्री की ओर से किए कार्यो को दर्शाती प्रदर्शनी का आयोजन करेंगी। जिलास्तर पर रक्तदान शिविर, आजादी का अमृत महोत्सव, दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता से सम्मान अभियान, 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जयंती पर मोदी का अंत्योदय अभियान आदि चलाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी