भाजपा पदाधिकारियों के फोन नहीं उठा रहे अधिकारी

कोरोना संकटकाल में फोन न सुनने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:21 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:21 PM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों के फोन नहीं उठा रहे अधिकारी
भाजपा पदाधिकारियों के फोन नहीं उठा रहे अधिकारी

जागरण संवाददाता, शिमला : कोरोना संकटकाल में फोन न सुनने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई होने की आशंका है। शुक्रवार को शिमला में हुई भाजपा की बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों ने मामला उठाया था कि कुछ अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में कोरोना पीड़ितों की मदद कैसे की जा सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से लेकर जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने कहा कि सीएमओ तक फोन नहीं उठाते हैं। कुछ बीएमओ भी ऐसे हैं, जहां फोन न उठाने की समस्या है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता कोरोना प्रभावितों की मदद चाहते हुए भी नहीं कर पा रहे हैं। बैठक में कुछ जिला पदाधिकारियों ने तो साफ तौर पर अधिकारियों की लिस्ट तक सौंपने की बात कही।

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल के डाक्टरों की भी फोन न उठाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि सत्ता में होने पर भाजपा के विधायकों की ज्यादा जिम्मेदारी है। मरीजों का हालचाल जानने के लिए फोन पर संपर्क करने के अलावा गांव तक पहुंचना होगा। पिछले साल पार्टी ने बेहतर काम किया था। दूसरी लहर अधिक खतरनाक है, ऐसे में संगठन के सभी पदाधिकारियों को आगे आना चाहिए।

बैठक में अधिकारियों की शिकायत आने के बाद अब कब जवाब तलब होता है या फिर तबादले की गाज गिरती है, इस पर सभी की नजर रहेगी। पार्टी की बैठक में यह मामला उठना खुद में सवाल खड़ा कर रहा है। यदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भाजपा पदाधिकारियों के फोन नहीं उठाते तो आम आदमी की पहुंच में अधिकारी कैसे होंगे।

chat bot
आपका साथी