सर्वश्रेष्ठ परिवहन डिपो को एक लाख का पुरस्कार

कमाई में अव्वल रहने वाले सर्वश्रेष्ठ डिपो को एक लाख का ईनाम मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 08:21 PM (IST)
सर्वश्रेष्ठ परिवहन डिपो को एक लाख का पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ परिवहन डिपो को एक लाख का पुरस्कार

राज्य ब्यूरो, शिमला : कमाई में अव्वल रहने वाले हिमाचल पथ परिवहन निगम के डिपो को एक लाख का ईनाम मिलेगा। यह योजना लागू हो गई है। एचआरटीसी में सर्वश्रेष्ठ डिपो को एक लाख, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 75 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले डिपो को 50 हजार रूपये मिलेगा। इसी प्रकार हर मंडल में सर्वश्रेष्ठ चालक और परिचालक भी सम्मानिक होंगे। इसके लिए कई मानक तय किए गए हैं। इसी योजना के तहत रविवार को शिमला में 83 चालकों और परिचालकों को सम्मानित किया गया। इनकी सेवाएं बेहतरीन रही हैं। नालागढ़ डिपो को नंबर एक, तारादेवी को दूसरे और धर्मशाला डिपो को तीसरे स्थान पर आंका गया। इसके अलावा रोड सेफ्टी के तहत परिवहन विभाग ने एक डीपीआर तैयार की है। इसमें 40 करोड़ की लागत से नई योजना आरंभ होगी। शिमला में आज से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस

शिमला में सोमवार को इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। राजधानी में ऐसी 50 बसें चलेंगी। मुख्यमंत्री विधानसभा से इसे रवाना करेंगे। शिमला में दूसरी बसें हैं, उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जाएगा।

पेंशनरों के लिए बनेगा नया फंड

परिवहन निगम के पेंशनरों के लिए अलग से फंड बनेगा। इसे पेंशन किट्टी का नाम दिया जाएगा। इसमें निगम को जितनी रोजाना आय होती है, उसका सात फीसद पैसा इसमें एकत्र किया जाएगा। बाद में इसका इस्तेमाल पेंशन देने में होगा। इससे पेंशनरों को समय पर पेंशन मिल सकेगी।

chat bot
आपका साथी