अज्ञात लोगों ने व्यक्ति को पीटा, गंभीर घायल

जिला शिमला के नेरवा से 15 किलोमीटर दूर मशराह में अज्ञात लोगों ने बीती रात एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:18 AM (IST)
अज्ञात लोगों ने व्यक्ति को पीटा, गंभीर घायल
अज्ञात लोगों ने व्यक्ति को पीटा, गंभीर घायल

संवाद सूत्र, नेरवा : जिला शिमला के नेरवा से 15 किलोमीटर दूर मशराह में अज्ञात लोगों ने बीती रात एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। थाना प्रभारी नेरवा प्रदीप ठाकुर ने बताया कि चेतराम पुत्र बली राम निवासी कुठाड़ मशराह में दुकान करता है। बीती रात अज्ञात लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। घायल चेतराम पुलिस को किसी भी हमलावर का नाम नहीं बता पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी