अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस व भाजपा में जंग

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले नगर पंचायत सुन्नी में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 06:17 PM (IST)
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस व भाजपा में जंग
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस व भाजपा में जंग

जागरण संवाददाता, शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले नगर पंचायत सुन्नी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा में जंग शुरू हो गई है। सात वार्डों में से जिसके पास चार सदस्यों का बहुमत होगा वह अध्यक्ष बन जाएगा।

चुनावी नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस ने दावा किया था कि उनके सबसे ज्यादा सदस्य जीते हैं। अब भाजपा भी दावा कर रही है कि उनके जीते हुए सदस्यों की संख्या ज्यादा है। शिमला ग्रामीण विधानसभा की इस नगर पंचायत को लेकर राजधानी शिमला में दिनभर सियासत चलती रही। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए गुपचुप तरीके से बैठकों का दौर भी चलता रहा। दोनों ही दलों के प्रत्याशी अपने समर्थित प्रत्याशियों के साथ बैठकें करते रहे कि किसे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया जाए। चूंकि यह चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर नहीं हुए हैं, ऐसे में कोई भी प्रत्याशी छिटक कर दूसरे धड़े में चला जाए इसकी भी संभावनाएं हैं। इसकी संभावनाओं को देखते हुए दोनों ही दलों ने जीते उम्मीदवारों पर निगरानी बढ़ा दी है। दोनों ही दल किसी भी कीमत पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी नहीं गंवाना चाहते।

---------------

कहीं एक वोट से जीते, तो कहीं नोटा ने निभाई अहम भूमिका

नगर परिषद सुन्नी का पूरा चुनाव रोचक रहा है। वार्ड-3 में जीत और हार का फैसला महज पांच वोटों का रहा है। इस वार्ड में चार वोट नोटा को पड़े हैं। नोटा के बजाय प्रत्याशियों को वोट पड़ते तो चुनावी समीकरण बदल सकते थे। वार्ड-5 और 6 में महज एक वोट से प्रत्याशी जीते हैं। एक वोट से प्रत्याशी जीते हैं। इस वार्ड में भी एक वोट नोटा को पड़ा। हालांकि यहां पर अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे।

------------

सुन्नी नगर पंचायत में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस समर्थित सदस्यों में से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेगा। सभी सदस्यों की आपसी सहमति के बाद ही अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष समन्वय बना रहे हैं।

-यशवंत छाजटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शिमला ग्रामीण)

---------------

सुन्नी नगर पंचायत में भाजपा समर्थित सदस्यों में से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेगा। इसके लिए सभी सदस्यों से समन्वय स्थापित किया जा रहरा है।

-रवि मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष शिमला

chat bot
आपका साथी