बच्चों को जंक फूड से दूर रखने के लिए FSSAI ने उठाया ये कदम, दिशा निर्देश जारी

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं प्राधिकरण ने अब स्‍कूलों के आसपास जंक फूड बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है इस मामले में दिशा निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 07:53 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 07:53 AM (IST)
बच्चों को जंक फूड से दूर रखने के लिए FSSAI  ने उठाया ये कदम, दिशा निर्देश जारी
बच्चों को जंक फूड से दूर रखने के लिए FSSAI ने उठाया ये कदम, दिशा निर्देश जारी

सोलन, विनोद कुमार। बच्चों को जंक फूड से दूर रखने के उदेश्य से भारतीय खाद्य संरक्षा एवं प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने स्कूलों के आसपास 50 मीटर के दायरे में जंक फूड बेचने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण ने इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। 

जिला सोलन के स्कूलों में बच्चों को जंक फूड का इस्तेमाल नहीं करने के लिए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। विभाग ने इसकी शुरुआत कंडाघाट उपमंडल से कर दी है। भविष्य में प्रदेश के अन्य स्कूलों में भी इस तरह काअभियान शुरू होगा।

बच्चों को खाद्य पदार्थों की जानकारी से परिपूर्ण पुस्तकें भी पढ़ाई जाएंगी। प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।गो फूड, ग्रो फूड व ग्लो फूड विभाग की ओर से बच्चों को गो फूड, ग्रो फूड व ग्लो फूड की जानकारी दी जाएगी। गो फूड से बच्चों को चलने फिरने में ताकत मिलेगी, ग्रो फूड में प्रोटीन युक्त चीजें खाने को प्रेरित किया जाएगा व गलो फूड के तहत ऐसी चीजें खाने को प्रेरित किया जाएगा, जिससे त्वचा में निखार आए। 

चार पुस्तकें पढ़ाई जाएंगी

पिंक बुक, येलो बुक, डार्ट बुक व ऑरेंज बुक स्कूलों में उपलब्ध कराई जाएंगी। इनसे बच्चों में खान पान संबंधी आदतों के संबंध में जानकारी मिलेगी व ज्ञान बढ़ेगा। पिंक बुक में घर में प्रयोग होने वाली खाद्य वस्तुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। यलो बुक में स्कूल टिफिन कैसा होना चाहिए, इसके बारे में जानकारी उपलब्ध की जाएगी। डार्ट बुक में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता का परीक्षण घर बैठे करने के बारे में जानकारी होगी व ऑरेंज बुक में खाना कहां खाना चाहिए इसकी जानकारी मिलेगी इंद्रधनुष के रंगों जैसा हो टिफिन यलो बुक में बच्चों को बताया जाएगा कि उनके टिफिन में उपलब्ध खाद्य वस्तुओं से इंद्रधनुष बनना चाहिए यानी सात रंगों का खाना हो। जैसे हरे रंग के लिए हरी सब्जी, सफेद रंग के लिए केला आदि होना अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

जंक फूड के इस्तेमाल को कम करने के उदेश्य से सोलन जिला के स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत पिछले दिनों कंडाघाट स्कूल से की गई है।

-एलडी ठाकुर, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सोलन।

 हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी