आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ठारू और जवालडा में जांची व्यवस्था

संवाद सहयोगी रामपुर बुशहर उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने ननखड़ी के अंत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:27 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:27 PM (IST)
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ठारू और जवालडा में जांची व्यवस्था
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ठारू और जवालडा में जांची व्यवस्था

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने ननखड़ी के अंतर्गत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ठारू और जवालडा का निरीक्षण किया। दोनों आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी और शौचालय सुविधा न होने पर भवन मालिकों से सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया। उन्होंने दोनों स्थानों पर कार्यो को संतोषजनक पाया। इस दौरान कोविड-19 के खिलाफ जागरूक करने व सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। बीएमओ डा. दिनेश ने दोनों स्थानों में सरकारी भवन बनाने के लिए चयनित किए गए स्थानों का भी निरीक्षण किया और भूमि औपचारिकता जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। जवालडा में उन्होंने बायो मेडिकल वेस्ट पिट्स का भी निरीक्षण किया और ठारू में देवदार के पौधे रोपे। डॉ. दिनेश ने स्थानीय लोगों व विभाग के कर्मचारियों को औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी