आपसी समझौतों से निपटाएं पारिवारिक विवाद

विकास खंड मशोबरा की ग्राम पंचायत आनंदपुर में रविवार को विधिक साक्ष

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:57 PM (IST)
आपसी समझौतों से निपटाएं पारिवारिक विवाद
आपसी समझौतों से निपटाएं पारिवारिक विवाद

जागरण संवाददाता, शिमला : विकास खंड मशोबरा की ग्राम पंचायत आनंदपुर में रविवार को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता सिविल जज व न्यायिक दंडाधिकारी मनीशा गोयल ने की। मनीशा गोयल ने लोगों को मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा निवारण, भरण पोषण अधिनियम और अन्य विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक, जिसकी समस्त स्रोतों से आय प्रति वर्ष एक लाख रुपये से कम हो, नि:शुल्क विधिक सेवा के पात्र हैं। शीघ्र व सस्ता न्याय प्राप्त करने के लिए लोगों को आपसी मामले लोक अदालतों तथा मध्यस्तता प्रणाली के माध्यम से सुलझाने की पहल करनी चाहिए। मामलों का निपटारा दोनों पक्षों की रजामंदी से किया जाता है। लोगों की सुविधा के लिए जिला न्यायालय में फ्रंट ऑफिस स्थापित किए गए हैं, जहा पर लोग अपने मामलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समाज के निर्माण में महिलाओ की अहम भूमिका होती है, इसलिए महिलाओं की सुरक्षा व उत्थान के लिए कई तरह के कानून बनाए गए हैं। झगड़ा पारिवारिक हो या सामाजिक, आपसी बातचीत द्वारा इसका निपटारा कर लिया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी