डॉ. डोगरा, नरेंद्र ठाकुर व बीरबल शर्मा को सम्मान

राज्य ब्यूरो शिमला हिमाचल सरकार ने राज्यस्तरीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:17 PM (IST)
डॉ. डोगरा, नरेंद्र ठाकुर व बीरबल शर्मा को सम्मान
डॉ. डोगरा, नरेंद्र ठाकुर व बीरबल शर्मा को सम्मान

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल सरकार ने राज्यस्तरीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी इस सूची के में सिविल सर्विस पुरस्कार के लिए शिमला जिला के तहत नारकंडा क्षेत्र के डॉ. मंगतराम डोगरा को चुना गया है। प्रेरणास्रोत सम्मान के लिए मंडी जिला के तहत बालीचौकी के नरेंद्र ठाकुर का चयन हुआ है। वहीं हिमाचल गौरव पुरस्कार मंडी जिला के बीरबल शर्मा को प्राप्त होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने वीरवार को राज्यस्तरीय तीन पुरस्कारों की घोषणा की। यह पुरस्कार कुल्लू में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदान करेंगे। इस आशय की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव देवेश कुमार की ओर से जारी की गई है।

chat bot
आपका साथी