नवंबर में होंगे एक्स पैरामिलिट्री फोर्स के राज्यस्तरीय चुनाव

11 जिलों की एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया में लेगी हिस्सा 01 से 30 अक्टूबर तक होगी चुनाव प्रक्रिया 11 स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 05:37 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:37 AM (IST)
नवंबर में होंगे एक्स पैरामिलिट्री फोर्स के राज्यस्तरीय चुनाव
नवंबर में होंगे एक्स पैरामिलिट्री फोर्स के राज्यस्तरीय चुनाव

11 जिलों की एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया में लेगी हिस्सा

01 से 30 अक्टूबर तक होगी चुनाव प्रक्रिया

11 से 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव नवंबर में होंगे। पहली से 30 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया होगी। इसके बाद चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। इसमें 11 जिलों की एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगी। जिला सिरमौर के प्रधान से भी इसमें भाग लेने का निवेदन किया गया है।

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डीएस नेगी व महासचिव ठाकुर दास देष्टा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को संवैधानिक तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हर जिला से एक सदस्य को भी मनोनीत किया जाएगा। 11 से 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 21 से 25 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जाएगा और 30 अक्टूबर को चुनाव करवाने की तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी अपना कार्यकाल नवबंर में पूरा कर रही है। इसे देखते हुए नई कार्यकारिणी के चयन के लिए चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया है। इसमें सभी जिलों के पदाधिकारी भाग लेंगे। अधिक जानकारी जिला व तहसील स्तर की एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव से संपर्क कर सकते हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

chat bot
आपका साथी