अर्की उपचुनाव के लिए भाजपा ने बनाई समिति

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सुरेश कश्यप ने अर्की विधानसभ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:28 PM (IST)
अर्की उपचुनाव के लिए भाजपा ने बनाई समिति
अर्की उपचुनाव के लिए भाजपा ने बनाई समिति

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सुरेश कश्यप ने अर्की विधानसभा उपचुनाव के लिए विधायक डा. राजीव बिंदल को प्रभारी, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल को सह प्रभारी और प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल को संगठन समन्वयक नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर संगठन के तौर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएगी और निश्चित तौर पर जीत दर्ज करेगी।

भाजपा इससे पहले मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव सहित फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी तैनात कर दिए हैं। अर्की में भाजपा के नेताओं के बीच में आपसी जंग चली है। हालांकि पार्टी के प्रभारी खुद जाकर एक बार सभी को समझा चुके हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा को मशक्कत कम ही करनी पड़ेगी। दूसरी तरफ फील्ड में काम कर रहे नेता मानते हैं कि भाजपा को अर्की में सभी को सहमति बनाने के लिए पसीना बहाना होगा। भाजपा ने कमेटी भले ही सोमवार को बनाई है, लेकिन पार्टी की ओर से इसका काम फील्ड पर पहले से शुरू कर दिया है। अर्की में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा व पूर्व में पार्टी के प्रत्याशी रहे रत्नपाल के बीच में जंग चली है। इनके समर्थक भी आमने-सामने हो सकते हैं। पार्टी इन दोनों नेताओं के बीच तालमेल बिठाने में जुटी है। इसके लिए डा. राजीव बिदल और डा. राजीव सैजल को कमेटी में शामिल किया है। भले ही अभी उपचुनाव की अधिसूचना तक नहीं हुई है, लेकिन सत्ता में होने के कारण भाजपा ने पूरी गंभीरता से काम करना शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी