विवेक बने कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी

प्रदेश काग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विवेक कटोच को हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग का हमीरपुर प्रभारी नियुक्त किया है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:58 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:58 PM (IST)
विवेक बने कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी
विवेक बने कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश काग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विवेक कटोच को हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग का संसदीय क्षेत्र हमीरपुर का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश काग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार की अनुशंसा से लाहुल स्पीति जिला काग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी के गठन करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें प्रेम लाल का अध्यक्ष, जोग चंद, राम नाथ, केसंग छोकेत उर्फ पूनम को उपाध्यक्ष, जबकि हीरा लाल, गटुक अंगरुप, हिशे छोपेल, करमवीर व दास आजाद को महासचिव नियुक्त किया गया है। नोरबू संफेल को कोषाध्यक्ष, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में तंडुप छेरिंग, तंजिन शरब, दोरजे नमज्ञाल, तबजंग तंडुप, गटुक जगमो, प्रेम कुमार, तंडुप छेरिंग, कुंचोग नमज्ञाल, तेनजिन जंगपो, शकर, चुहरु राम, प्रमोद, रणवीर व रामपाल को शामिल किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष केलंग सोनम, ब्लॉक अध्यक्ष उदयपुर भाग सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष स्पीति टशी टंडुप को नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी