आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे पद

महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी के अंतर्गत संचालित किए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र बैम्लोई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद भरने के लिए साक्षात्कार 6 फरवरी, 2019 को उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी के कार्यालय में प्रात: 10 बजे आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:49 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:49 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे पद
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे पद

जागरण संवाददाता, शिमला : आंगनबाड़ी केंद्र बैम्लोई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ढली केंद्र में कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। इसके लिए साक्षात्कार छह फरवरी को उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी के कार्यालय में सुबह दस बजे से लिए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी ममता पाल ने बताया कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए प्रपत्र पर समस्त प्रमाणपत्रों की सत्यापित छायाप्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी के कार्यालय में एक फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं। वॉक इन इंटरव्यू के कारण साक्षात्कार के दिन प्राप्त आवेदन पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे तथा आवेदक साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि 34 कनलोग वार्ड के तहत बैम्लोई केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका तथा 20 ढली वार्ड के तहत ढली केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 2623124 पर संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी