कांग्रेस का 'अपना शहर, अपना दायित्व' कार्यक्रम

जागरण संवाददाता शिमला शिमला के संजौली में बुधवार को कांग्रेस ने अपना शहर अपना दायित्व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 05:03 PM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 05:03 PM (IST)
कांग्रेस का  'अपना शहर, अपना दायित्व' कार्यक्रम
कांग्रेस का 'अपना शहर, अपना दायित्व' कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, शिमला : शिमला के संजौली में बुधवार को कांग्रेस ने 'अपना शहर, अपना दायित्व' कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। उन्होंने संजौली पुलिस चौकी के 25 कर्मियों, बिजली बोर्ड के 15 कर्मचारियों व 25 मीडिया कर्मियों के साथ संजौली में कार्यरत पांच सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर सम्मान दिया। उन्होंने सर्जिकल ग्लब्स, एन-95 मास्क, पीपीई किट व सैनिटाइजर भी बांटे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्मचारियों की सेवाएं को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि महामारी के दौर में मानव सेवा की जो मिसाल कायम कर रहे हैं, उसका समाज सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों के साथ सभी गांवों में इस कार्यक्रम को शुरू कर रही है। उन्होंने संजौली में कार्यक्रम को शुरू करने के लिए पूर्व पार्षद एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशांत कपरेट की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांधी हेल्पलाइन के तहत कांग्रेस पार्टी के स्वयंसेवी इसमें अपना हाथ बटवाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य मकसद लोगों की मदद करना है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस स्वास्थ्य कर्मचारियों, चिकित्सकों, आशा वर्करों, सफाई, बिजली, पानी व बैंक कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित करेगी। यह सभी लोग बिना रुके जनसेवा में लगे हैं।

इस अवसर पर शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल व पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी