कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा दो साल बढ़ी

हिमाचल सरकार ने कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा में बदलाव किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 04:12 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 04:12 PM (IST)
कांस्टेबल भर्ती के लिए 
आयु सीमा दो साल बढ़ी
कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा दो साल बढ़ी

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल सरकार ने कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा में बदलाव किया है। भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा दो साल बढ़ाई गई है। अब सामान्य वर्ग के युवा 25 साल तक भर्ती हो सकेंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 27 वर्ष होगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष ही रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कांस्टेबल भर्ती के नए नियम बनाए गए हैं। इन ड्राफ्ट नियमों को लेकर अतिरिक्त गृह सचिव ने अधिसूचना जारी की है। इसमें 15 दिनों के अंदर लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद इन नियमों को लागू किया जाएगा। अब प्रदेश में पहली बार पुलिस भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होंगे। लिखित परीक्षा 80 अंकों की होगी। पांच अंक ऊंचाई के जबकि 15 अंक विभिन्न दस्तावेजों, खेल मैडल आदि के होंगे। इससे पहले शारीक्षिक दक्षता टेस्ट होगा जिसे उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। इसके बिना अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में नहीं भाग ले सकेंगे। प्रदेश में होगी 1334 कांस्टेबल की भर्ती

प्रदेश सरकार ने पुलिस मुख्यालय को पहले ही 1334 कांस्टेबल की सीधी भर्ती करने को मंजूरी दे रखी है। इसमें पुरुष कांस्टेबल के 1067 और महिला कांस्टेबल के 267 पद भरे जाएंगे। इसमें सामान्य ड्यूटी के 976 पुरुष, 91 चालक कांस्टेबल के अलावा 267 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं। अब ये सभी पद नए नियमों से भरे जाएंगे। अभी भर्ती के लिए आयु सीमा

सामान्य वर्ग : 18 से 23 वर्ष

एससी, एसटी, ओबीसी : 18 से 25 वर्ष

गृहरक्षक : 20 से 28 वर्ष भर्ती के लिए अब यह होगी आयु सीमा

सामान्य श्रेणी : 18 से 25 वर्ष

एससी, एसटी, ओबीसी : 18 से 27 वर्ष

गृहरक्षक सामान्य, एससी, एसटी ओबीसी : 20 से 28 साल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

कांस्टेबल की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो होगी। नए नियमों के तहत कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षा जिला मुख्यालयों में होगी। सभी जिलों में लिखित परीक्षा एक ही दिन में होगी। लिखित परीक्षा के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। इसके तहत अंग्रेजी, हिदी, सामान्य ज्ञान और तर्क कौशल के 16-16 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों के नियुक्ति प्राधिकारी जिलों के एसपी होंगे। भर्ती नियमित आधार पर की जाएगी। इसमें महिलाओं के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था होगी।

chat bot
आपका साथी