फिर सक्रिय होंगी पश्चिमी हवाएं, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

Western Disturbance in Himachal 14 अप्रैल को मौसम साफ बना रहेगा जबकि 15 अप्रैल से फिर पश्चिमी हवाएं सक्रिय होंगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 11:04 AM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 11:16 AM (IST)
फिर सक्रिय होंगी पश्चिमी हवाएं, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
फिर सक्रिय होंगी पश्चिमी हवाएं, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

शिमला, जेएनएन। अप्रैल में भी मौसम में आ रहे बदलाव ने प्रदेश के किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने शनिवार को मौसम के खराब रहने के साथ गर्ज के साथ बारिश की संभावना जताई है। 14 अप्रैल को मौसम साफ बना रहेगा जबकि 15 अप्रैल से फिर पश्चिमी हवाएं सक्रिय होंगी।

मौसम विभाग ने 16 अप्रैल को 45 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार से हवाओं के चलने की आशंका जताई गई है। इस दौरान ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में शुक्रवार को बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रही गर्मी से राहत के लिए पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं।

फसलों पर असर

मौसम के तेवरों के कारण सेबों में आ रहे फूलों पर इसका असर पड़ सकता है। इससे सेब की उत्पादकता पर असर देखने को मिल सकता है। ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं के चलने से सेब सहित अन्य गुठलीदार पुलों और रबी की फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई है।

कहां, कितना तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,13.4,22.3

नाहन,17.2,31.2

भुंतर,11.4,23.6

सुंदरनगर,14.0,25.6

पालमपुर,14.5,28.4

कल्पा,6.4,19.7

धर्मशाला,13.4,22.8

ऊना,17.7,37.3

केलंग,3.4,16.1

chat bot
आपका साथी