लीज पर दी भूमि की हर तीन साल बाद 10 फीसद राशि बढ़ेगी

अपनी आय का साधन बढ़ाने के लिए नगर निगम शिमला ने अब पट्टे पर दी गई जमीन की लीज राशि को हर तीन साल के बाद बढ़ाने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:56 PM (IST)
लीज पर दी भूमि की हर तीन साल
बाद 10 फीसद राशि बढ़ेगी
लीज पर दी भूमि की हर तीन साल बाद 10 फीसद राशि बढ़ेगी

जागरण संवाददाता, शिमला : अपनी आय का साधन बढ़ाने के लिए नगर निगम शिमला ने अब पट्टे पर दी गई जमीन की लीज राशि को हर तीन साल के बाद 10 फीसद बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 2019 से लेकर अभी तक लीज पर कोई बढ़ोतरी नहीं की है, इसलिए एकमुश्त ही सभी लीजधारकों से 20 फीसद लीज मनी को बढ़ाया जाएगा। मंगलवार को प्रस्तावित नगर निगम की मासिक बैठक में इस पर मुहर लगी तो निगम को इससे मिलने वाली राशि में भारी बढ़ोतरी होगी।

नगर निगम ने शहर में सैकड़ों लोगों को लीज पर जमीन दे रखी है। इनसे काफी कम राशि ही निगम को आय के रूप में मिलती है। कई मामलों में तो निगम ने 99 साल के लिए लीज कर रखी है। ऐसे सभी मामलों में भी लीज की राशि को 10 फीसद बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। इसमें निगम प्रशासन का तर्क है कि लीज राशि में बढ़ोतरी होने के बाद निगम को अच्छी आय मिल जाएगी। इसका इस्तेमाल शहर के विकास पर किया जा सकता है। कई लोग रिन्यू नहीं करवाते हैं लीज

दूसरी तरफ कई मामलों में लोग लीज को रिन्यू नहीं करवाते हैं। अब लीज मनी को बढ़ाने के बाद उन्हें लीज की बढ़ी हुई राशि देने या पता करने के लिए निगम के कार्यालय आना ही पड़ेगा। इससे जो लोग लंबे समय से निगम को लीज मनी नहीं दे रहे हैं उन्हें भी बढ़ोतरी के साथ लीज के बिल मासिक बैठक में प्रस्ताव पारित करने के बाद भेजे जाने हैं। अभी किराये का मसला भी निगम ने किया है हल

नगर निगम शिमला ने इस बार ही दुकानों के किराये का मसला भी हल किया है। लंबे समय से ये सभी मसले अधर में उलझे थे। अब 987 किरायेदारों ने तो बढ़ा हुआ किराया देने के पैसों पर सहमति दे दी है। निगम प्रशासन की ओर से इन्हें किराये के बिल भी जारी किए जा रहे हैं। अब इसके बाद उम्मीद है कि लीज की राशि का मसला भी सुधर सकता है।

chat bot
आपका साथी