नारा लेखन में अभिषेक मेहता रहे प्रथम

रेड रिबन क्लब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा की ओर से विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:33 PM (IST)
नारा लेखन में अभिषेक मेहता रहे प्रथम
नारा लेखन में अभिषेक मेहता रहे प्रथम

संवाद सूत्र, रोहड़ू : रेड रिबन क्लब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा की ओर से विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर रेड रिबन क्लब सीमा की ओर से कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें एचआइवी एड्स पर नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इन गतिविधियों में रेड रिबन क्लब सीमा के करीब 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा क्लब सीमा ने जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

नारा लेखन प्रतियोगिता में अभिषेक मेहता ने पहला, हिमांशु व आकृति ने दूसरा और दिव्यांशी व रानी पारुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सौम्या ने प्रथम, श्वेता ठाकुर, संजना बिष्ट व अभिषेक द्वितीय और कृतिका, प्रिया कलांटा व उपासना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

जीव विज्ञान विभाग अध्यक्ष एवं नोडल आफिसर रेड रिबन क्लब डा. रविकिरण शर्मा ने कहा कि रेड रिबन क्लब भविष्य में विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए कार्य करता रहेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. ब्रिजेश चौहान, डा. अश्विनी कुमार शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप रेसटा, प्रकृति चौहान, अमीषा नैनटा, प्रिया कैलानटा, संजना बिष्ट, हनीश हरवानी, हनीश हरवानी, शुभम शर्मा, पल्लवी रांझा, सौमिया, अदिति शर्मा, कृतिका कायथ, अभिषेक मेहता, सुहानीा व नमन रुपटा उपस्थित रहे। एसएनएस फाउंडेशन ने निकाली जागरूकता रैली

संवाद सूत्र, परवाणू : आनंद ग्रुप की संस्था एसएनएस की ओर से विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली एसएनएस फाउंडेशन आपरेशन हेड अंजना शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा भी मौजूद रहीं। निशा शर्मा ने कहा कि एचआइवी किसी भी उम्र में विभिन्न कारणों से हो सकता है इसलिए समाज को जागरूक होने की जरूरत है तथा एसएनएस इस क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। अंजना शर्मा ने बताया कि एड्स रोगियों से दूरी नहीं बनानी चाहिए, बल्कि उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी