लोकतंत्र के महापर्व पर जनता की मुहर

जागरण संवाददाता शिमला जिला शिमला में पंचायती राज का पहले चरण का चुनाव रविवार को शांतिप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:25 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:25 PM (IST)
लोकतंत्र के महापर्व पर जनता की मुहर
लोकतंत्र के महापर्व पर जनता की मुहर

जागरण संवाददाता, शिमला : जिला शिमला में पंचायती राज का पहले चरण का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण हुआ। सुबह ठंड के बीच जैसे-जैसे धूप निकली मतदाता भी घरों से बाहर निकलने लगे। ऐसे में जिले में 78.2 फीसद मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान छौहारा ब्लॉक में 84 फीसद रहा। वहीं मशोबरा में सबसे कम 68.5 वोटिग रिकॉर्ड की गई।

सुबह मतदान केंद्र खाली थे और 10 बजे तक जिले में 15.60 फीसद मतदान हुआ था। सूरज ने आसमान में तपिश बढ़ाई तो वोट के प्रतिशत में भी वृद्धि देखी गई। 12 बजे तक मतदान प्रतिशतता 36.70 फीसद तक पहुंच गई। हर घंटे में वोट प्रतिशतता का इजाफा होता रहा। दो बजे तक 54.2 फीसद मतदान हो चुका था। सुबह के बजाय शाम के समय लोग मतदान के लिए अधिक घर से निकले। चार बजे तक मतदान का समय रखा गया था, लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे के बाद भी मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। तब तक मतदान जारी रहा जब तक सभी मतदाता निपट नहीं गए। चार बजे तक मतदान प्रतिशतता में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई। चार बजे तक 73 फीसद मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद मतदान पार्टियों ने बक्सों को सील किया, जिसमें काफी समय लग गया। बक्सों को सील करने के बाद कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच मतगणना केंद्रों तक पहुंचाया गया। मतगणना केंद्रों तक पहुंचने में पोलिग पार्टियों को पहुंचने में काफी समय लग गया। पुलिस सुरक्षा रही पुख्ता

शिमला में चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोरोना काल के कारण पुलिस जवानों ने मतगणना केंद्रों पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन करवाने के साथ मास्क को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आठ कोरोना संक्रमितों ने डाले वोट

मतदान के पहले चरण में आठ कोरोना मरीजों ने भी मतदान किया। इसमें जुब्बल कोटखाई में दो, चौपाल में एक, टुटू में दो, मशोबरा में एक और कुपवी में दो मरीजों ने मतदान किया। मौसम ने भी दिया साथ

लोकतंत्र के इस महापर्व में मौसम ने भी साथ दिया और दिनभर धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा। लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचे और मतदान किया। ब्लॉक का नाम मत,फीसद

बसंतपुर,78.5

छौहारा,84

जुब्बल कोटखाई,80.5

मशोबरा,68.5

टुटू,75.6

ननखड़ी,82

नारकंडा,78.6

रामपुर,76

रोहड़ू,79

ठियोग,82.2

कुपवी,79.3

chat bot
आपका साथी