अनुबंध पर तीन वर्ष पूरा करने वाले 60 डॉक्टर नियमित

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने तीन वर्ष अनुबंध पर सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सा अधिकारियों के नियमितिकरण के आदेश जारी कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 08:17 PM (IST)
अनुबंध पर तीन वर्ष पूरा करने वाले 60 डॉक्टर नियमित
अनुबंध पर तीन वर्ष पूरा करने वाले 60 डॉक्टर नियमित

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने तीन वर्ष अनुबंध पर सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सा अधिकारियों के नियमित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसके तहत अब चिकित्सा अधिकारियों को 15600-39100 जमा 5400 रुपये ग्रेड पे पर नियमित किया गया है। प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति अनुबंध आधार पर करती है। तीन वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने पर उन्हें नियमित किया जा रहा है। इन डॉक्टरों को वहीं पर नियमित किया गया है जहां पर यह अभी सेवाएं प्रदान कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी