कारोबारियों को आज मिलेंगी स्मार्ट सिटी के तहत बनी 24 दुकानें

जागरण संवाददाता शिमला शहर को स्मार्ट बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों में से एक काम मं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 05:16 PM (IST)
कारोबारियों को आज मिलेंगी स्मार्ट
 सिटी के तहत बनी 24 दुकानें
कारोबारियों को आज मिलेंगी स्मार्ट सिटी के तहत बनी 24 दुकानें

जागरण संवाददाता, शिमला : शहर को स्मार्ट बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों में से एक काम मंगलवार से दिखना शुरू हो जाएगा। नगर निगम ने 400 दुकानें शहर की स्मार्ट बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसके पहले चरण में 24 दुकानें बना कर तैयार हो गई है। इन दुकानों को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज औपचारिक रूप से कारोबारियों को सौंपेंगे। इस प्रोजेक्ट में नगर निगम ने आपतियों को दूर करते हुए साफ तौर पर पहले की ऊंचाई के बराबर ही दुकानों को बनाया है। पहले इन दुकानों की ऊंचाई को बढ़ाने का काम कर दिया था। इस पर किसी ने आपत्ति जताते हुए मामले को न्यायालय पहुंचा दिया था।

न्यायालय ने इस पर निगम को आदेश दिए थे कि दुकानों की ऊंचाई को किसी भी तरह से बढ़ाया न जाए। इसके लिए दुकानों की ऊंचाई को उतना ही रखा जाए, जितनी पहले थी। इसके बाद से हिमुडा ने काम रोक दिया था। हिमुडा ने निगम के कहने पर काम शुरू किया था। न्यायालय के आदेश के बाद काम को रोक दिया गया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारदाज ने खुद मौके पर पहुंच पर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि दुकानों की ऊंचाई को घटा दिया जाए। जितनी ऊंचाई हाईकोर्ट ने इन दुकानों की करने के लिए कहा है, उतनी ही की जाए। नगर निगम के उपायुक्त आशीष कोहली ने कहा कि दुकानें तैयार हैं।

अगले चरण में जल्द बनाई जाए दुकानें

व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कारोबारियों को दुकानें सौंपने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। साथ ही मांग की है कि आने वाले चरणों में इसे जल्द ही पूरा कर कारोबारियों को सौंपा जाए।

chat bot
आपका साथी