शीतला आत्महत्या मामले में आरोपित सैनिक का बेटा भी गिरफ्तार

द्रंग के मसेरन गांव में शीतला देवी आत्महत्या मामले में अब आरोपित के बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 08:23 PM (IST)
शीतला आत्महत्या मामले में आरोपित सैनिक का बेटा भी गिरफ्तार
शीतला आत्महत्या मामले में आरोपित सैनिक का बेटा भी गिरफ्तार

सहयोगी, पद्धर : द्रंग के मसेरन गांव में शीतला देवी आत्महत्या मामले में अब आरोपित के बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सेवानिवृत्त आनरेरी कैप्टन लेखराज का बेटा भी भारतीय सेना में सैनिक है। मृतका ने पद्धर थाना में परिवार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को शीतला देवी को गवाही के लिए पद्धर थाना में बुलाया गया था तो बेटा मां द्वारा झूठे आरोप लगाने का बयान देकर पिता के पक्ष में खड़ा था। सुरेश कुमार अवकाश लेकर पर घर आया है और घटना के दिन घर से गायब था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे अन्य राज्य से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मृतका के पति लेखराज, जेठ लीला विलास, जेठानी बबली देवी, ननद सोमलता व बेटे सुरेश कुमार को हिरासत में लिया है। सभी आरोपितों को रविवार मेडिकल करवाने बाद जोगेंद्रनगर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन्हें 12 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि वृद्ध सास कुब्जा देवी को छोड़ सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि सुसाइड नोट को हैंड राइटिग मिलान के लिए जनरल एग्जामिनर आफ क्वेश्चन डाक्यूमेंट लैब शिमला भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम व फारेंसिक रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी