मंडी में महिला की मौत, 21 नए मामले

जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 2

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 10:12 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 10:12 PM (IST)
मंडी में महिला की मौत, 21 नए मामले
मंडी में महिला की मौत, 21 नए मामले

जागरण संवाददाता, मंडी : जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 21 नए मामले आए हैं और एक संक्रमित महिला की मौत हुई है। 62 साल की महिला सुंदरनगर के पौडाकोठी क्षेत्र की रहने वाली थी। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।

पद्धर उपमंडल के जलेहर, कलौण, तलाहर में चार, मंडी शहर के टारना मार्ग में दो, सरकाघाट के सल्याणी, रसेड, थाना में तीन लोग संक्रमित हुए हैं। सुंदरनगर के सलाह में दो, जोगेंद्रनगर के घमरेहड़ में एक, धर्मपुर के सज्याओपिपलू में एक, बल्ह, तमरीह व करसोग के धरमौर में एक-एक व्यक्ति कोरोना की चपेट में आया है। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेंद्र शर्मा ने की है।

कुल्लू में छह लोग संक्रमित, दो ने कोरोना को दी मात

संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिले में बुधवार को छह लोग संक्रमित हुए हैं और दो कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जिलेभर में बुधवार को 745 कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से छह छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कोरोना के मामले कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लगातार लोगों के कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक दो लाख 43 हजार 924 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। बुधवार को जिले में 1061 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 98 लोगों को पहली व 963 को दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियों में जुट गया है। जिले में अब तक 8994 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8786 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 156 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। मामले की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चंद्र ने की है।

chat bot
आपका साथी