अब महिलाएं जांचेंगी पानी की शुद्धता

मुकेश मेहरा मंडी अब प्रदेश के 17.04 लाख पेयजल उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:15 PM (IST)
अब महिलाएं जांचेंगी पानी की शुद्धता
अब महिलाएं जांचेंगी पानी की शुद्धता

मुकेश मेहरा, मंडी

अब प्रदेश के 17.04 लाख पेयजल उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का जिम्मा महिलाओं का होगा। जलजीवन मिशन के तहत महिलाएं पेयजल के सैंपल भर पानी की गुणवत्ता जांचेंगी। 3615 पंचायतों में पांच-पांच यानी 18,075 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अकसर प्राकृतिक स्त्रोतों या नलों से दूषित पानी आने की शिकायतें विभाग को मिलती हैं। विभाग सूचना के बाद ही सैंपल भरता है, लेकिन अब जलजीवन मिशन के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से पांच-पांच महिलाएं प्रत्येक पंचायत में चुनकर उनको पेयजल सैंपल भरने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इनको पेयजल सैंपल किट विभाग उपलब्ध करवाएगा। महिलाएं जब चाहे अपने गांव व पंचायत में पानी के सैंपल भर सकती हैं और उसकी जानकारी विभाग का देंगी। यही नहीं विभाग की ओर से चयनित स्वयंसेवी संस्थाएं (एनजीओ) भी इन महिलाओं को सहयोग करेंगी तथा समय-समय पर इनसे रिपोर्ट लेगी। अगर किसी के पास किट या कोई सामान खत्म होता है तो वह भी उनको तुरंत मुहैया करवाएगी।

प्रदेश में वर्तमान में 17 लाख चार हजार 231 घर हैं। इनमें से 13 लाख एक हजार 681 को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। इनमें चार लाख से अधिक कनेक्शन जलजीवन मिशन के तहत एक साल में लगे हैं।

------------

पहले पंचायतों को था जिम्मा

जलशक्ति विभाग ने पंचायतों को भी पेयजल की जांच करने के लिए किट दी थीं। यह योजना खास असरदार नहीं रही। अब महिलाओं को पेयजल की शुद्धता जांचने का जिम्मा दिया जाएगा।

----------

पंचायतों में पांच महिलाओं को पेयजल का सैंपल भरने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। वह अपने क्षेत्र में पानी की जांच कर विभाग को रिपोर्ट देंगी।

-ई. विवेक हाजरी, एक्सईएन जलशक्ति विभाग मंडी।

chat bot
आपका साथी