दोपहर बाद पुरुषों पर भारी पड़ी महिला मतदाता

सुरेंद्र शर्मा मंडी नगर निगम मंडी में कुल 32938 मतदाताओं में से 16745 महिला जबकि 16193 पुरु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 08:34 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 08:34 PM (IST)
दोपहर बाद पुरुषों पर भारी पड़ी महिला मतदाता
दोपहर बाद पुरुषों पर भारी पड़ी महिला मतदाता

सुरेंद्र शर्मा, मंडी

नगर निगम मंडी में कुल 32938 मतदाताओं में से 16745 महिला जबकि 16193 पुरुष मतदाता होने के बावजूद मतदान के शुरुआती चार घंटों की अवधि तक पुरुष मतदाता महिला मतदाताओं पर भारी रहे। सुबह आठ से 12 बजे तक जिस तरह हर वार्ड के मतदान केंद्र पर पुरुष मतदाता महिलाओं को मतदान के मामले में पीछे छोड़ रहे थे उससे क्यास लगाए जा रहे थे कि महिलाओं की अधिक तादात होने के बावजूद भी पुरुष मतदाता मतदान के मामले में महिलाओं से आगे रहेंगे।

दोपहर 12 बजे तक महिलाओं की अपेक्षा 612 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। इस अवधि तक 4778 महिला जबकि 5108 पुरुष मतदाताओं ने मतदान कर महिलाओं को पीछे छोड़ रखा था। लेकिन जैसे ही महिलाओं ने घर में कामकाज निपटाया। उसके बाद मतदान केंद्रों में एकाएक महिला मतदाताओं की भीड़ बढ़ गई। इसका परिणाम यह रहा कि 12 से दो बजे तक की अवधि में महिलाएं पुरुष मतदाताओं पर भारी पड़ गई। इस अवधि में नगर निगम के सभी 15 वार्डों में 7756 पुरुषों के मुकाबले 7795 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। महिलाओं ने दो से चार बजे तक की अवधि में भी पुरुष मतदाताओं को पछाड़ा। इस दौरान जहां पुरुष मतदाताओं के मतदान का आंकड़ा 10596 रहा, वहीं 11073 महिलाओं ने चार बजे तक मतदान कर लिया था।

नगर निगम मंडी की 15 सीटों के लिए 75 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है।नगर निगम में कुल 32938 मतदाताओं में से 16745 महिला जबकि 16193 पुरूष मतदाता है। सांय चार बजे तक 21669 महिला पुरुष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था।

---------------

समय,महिला,पुरुष मतदाता

आठ से 10 बजे,2098,2380

10 से 12 बजे,47785108

12 से दो बजे,7795,7756

दो से चार बजे,11073,10596

chat bot
आपका साथी