बाहरी व्यापारियों के सामान बेचने पर जताई आपत्ति

रिवालसर व्यापार मंडल का साधारण अधिवेशन व्यापार मंडल प्रधान ढमेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें नगर पंचायत रिवालसर के अध्यक्ष लाभ ¨सह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में नगर पंचायत के व्यापारियों ने भाग लेते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा। बैठक में भाग लेने वाले व्यापारी वर्ग का मत था कि बाहर से आ रहे अस्थाई व्यापारी लोगों के घरों में जाकर या बाजार में सड़क किनारे बिना अनुमति के सामान बेच

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 04:25 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 04:25 PM (IST)
बाहरी व्यापारियों के सामान बेचने पर जताई आपत्ति
बाहरी व्यापारियों के सामान बेचने पर जताई आपत्ति

सहयोगी, रिवालसर : रिवालसर व्यापार मंडल का साधारण अधिवेशन प्रधान ढमेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। इसमें नगर पंचायत रिवालसर के अध्यक्ष लाभ ¨सह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा। व्यापारी वर्ग का मत था कि बाहर से आ रहे अस्थायी व्यापारी लोगों के घरों में जाकर या बाजार में सड़क किनारे बिना अनुमति के सामान बेच रहे हैं, उन पर अंकुश लगाया जाए। ऐसे लोगों की वजह सरकार को टैक्स दे रहे व्यापारी वर्ग व सरकार दोनों का नुकसान हो रहा है। सरकार भी इस ओर कड़े कदम उठाए। व्यपारियों ने छेशु व वैशाखी मेले के दौरान लगने वाली अस्थायी दुकानों की समय सीमा को 10 दिन करने की भी मांग रखी। वहीं, व्यापारियों की मांगों पर सहमति जताते हुए व्यापार मंडल कार्यकारिणी ने इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया। बैठक में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, सचिव राजेंद्र गुप्ता, नरेश शर्मा, नलिन महाजन, नवीन गुप्ता, कान छोडक, विजय कुमार, राकेश गुप्ता, सचिन शर्मा, राजेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी