जंजैहली को मंडी से जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त, तीन घंटे लगा जाम

संवाद सहयोगी थुनाग जंजैहली को मंडी से जोड़ने वाले पुल सोमवार को क्षतिग्रस्त हो गया। पुल में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:59 PM (IST)
जंजैहली को मंडी से जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त, तीन घंटे लगा जाम
जंजैहली को मंडी से जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त, तीन घंटे लगा जाम

संवाद सहयोगी, थुनाग : जंजैहली को मंडी से जोड़ने वाले पुल सोमवार को क्षतिग्रस्त हो गया। पुल में गड्ढा पड़ गया। इससे तीन घंटे यातायात बाधित रहा। लोक निर्माण विभाग की टीम ने तुरंत प्रभाव से गड्ढे को भर दिया है। यह पुल 51 साल पुराना है।

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने थुनाग खड्ड पर बने पुल के आरंभ में गड्ढा पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर लोक निर्माण विभाग की टीम पहुंची और उन्होंने यातायात को रूकवाकर गड्ढे को ठीक करने का कार्य आरंभ किया। लगभग दो से तीन घंटे तक गड्ढे को भरा गया। इस दौरान लंबा जाम दोनों ओर लग गया इसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। जंजैहली घाटी को जोड़ने वाला यह एकमात्र पुल है, ऐसे में यहां पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण लगे जाम को खोलने में भी स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि यह पुल काफी पुराना है तथा ऐसे में अगर समय रहते इस गड्ढे को नहीं देखा गया होता तो यहां पर बड़ा हादसा भी हो सकता था।

थुनाग निवासी शिव दयाल, नारायण सिंह, जगेसर सिंह, पवन सिंह ठाकुर, ठाकुर नानक चंद और व्यापार मंडल थुनाग के प्रधान शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि थुनाग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का घर है, लेकिन ट्रैफिक ड्यूटी पर एक होमगार्ड ही है। थुनाग बजार में सिविल कोर्ट एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय के साथ-साथ 24 कार्यालय है, जहां सैकड़ों लोग आते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री से बाजार में दो पुलिस कर्मी तैनात करने और जल्द नया पुल बनाने की मांग की है।

---------

थुनाग पुल पर सुबह गड्ढा पड़ने की सूचना मिलते ही यातायात को रोक दिया था। इसके बाद दो से तीन घंटे में गड्ढे को भरकर यातायात बहाल किया गया है। बाईपास पुल के निर्माण के साथ ही इस पर बोझ कम हो जाएगा।

-कृष्ण चंद चौधरी, कनिष्ठ अभियंता थुनाग।

chat bot
आपका साथी