आइटीआइ छात्राओं को मजबूत करेंगी त्रिदेवियां

सराज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शितावरी की 11वीं तीन छात्राएं मंडी की 300 बेटियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगी। इसके लिए मंडी आइटीआइ में कराटे प्रशिक्षण बुदोकाई का प्रशिक्षण एमएस धोनी के पूर्व चीफ सिक्योरिटी आफिसर रहे मुकेश ठाकुर के नेतृत्व चलेगा। इसका आयोजन हिमाचल डिफेंस वूमैन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। इसका शुभारंभ एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने किया। समाज में लगातार महिलाओं व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:10 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:10 PM (IST)
आइटीआइ छात्राओं को मजबूत करेंगी त्रिदेवियां
आइटीआइ छात्राओं को मजबूत करेंगी त्रिदेवियां

जागरण संवाददाता, मंडी : सराज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिकावरी की 11वीं की तीन छात्राएं मंडी की 300 बेटियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगी। इसके लिए मंडी आइटीआइ (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में कराटे का प्रशिक्षण क्रिकेटर एमएस धौनी के पूर्व चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर मुकेश ठाकुर के नेतृत्व दिया जाएगा। इसका आयोजन हिमाचल डिफेंस वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। इसका आगाज एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने किया।

21 से 31 जनवरी तक यह प्रशिक्षण शिविर आइटीआइ मंडी में चलेगा। मुकेश ठाकुर, जो अब टीजीटी आ‌र्ट्स के पद पर शितावरी में छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दे रहे हैं, उनसे संपर्क किया गया। स्कूलों में अवकाश के चलते मुकेश ठाकुर व तीन छात्राएं इला ठाकुर, यशश्नी, पेंद्रा आइटीआइ में 300 लड़कियों को प्रशिक्षण देंगी।

कार्यक्रम के आरंभ पर एसपी ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस तो अपना काम कर ही रही है, लेकिन अगर छात्राएं व महिलाएं भी आत्मरक्षा में सक्षम होंगी तो समाज कई अपराध अपने आप कम हो जाएंगे। वहीं, हिमाचल डिफेंस वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि महिलाओं व छात्राओं को हर बार सतर्क रहने और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एसोसिएशन की ही 15 के करीब महिलाएं भी प्रशिक्षण लेंगी जो बाद में लड़कियों को प्रशिक्षित करेंगे। मुकेश ठाकुर ने कहा कि हमारा प्रयास युवतियों को सक्षम और मजबूत बनाना है। शिकावरी स्कूल में सभी छात्राएं कराटे के गुर सीख रही हैं। वहीं की तीन छात्राएं जो ब्लैक ब्लैट तक पहुंचने वाली हैं, आइटीआइ की छात्राओं को प्रशिक्षण देंगी।

chat bot
आपका साथी