आइआइटी के तीसरे विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे 500 प्रतिभागी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी में 22 व 23 अक्टूबर को तृतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 06:55 PM (IST)
आइआइटी के तीसरे विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे 500 प्रतिभागी
आइआइटी के तीसरे विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे 500 प्रतिभागी

जागरण संवाददाता, मंडी : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मंडी में 22 व 23 अक्टूबर को तीसरे विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होगा। इसमें देशभर के 150 कॉलेजों के करीब 500 प्रतिभागी भाग लेंगे। इस दो दिवसीय विज्ञान कांग्रेस में 'विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास' पर मंथन होगा। विज्ञान कांग्रेस के आगाज पर पहले मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडे़कर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा समापन पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत का बतौर मुख्यअतिथि आना प्रस्तावित था, पर कार्यक्रम रद होने पर अब 22 अक्टूबर को वन मंत्री गो¨वद ठाकुर बतौर मुख्यअतिथि कार्यक्रम का आगाज करेंगे। समापन समारोह की अध्यक्षता 23 अक्टूबर को ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा करेंगे। उद्घाटन मौके पर कृषि एवं बागवानी विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, जीव, वनस्पति विज्ञान, पशुपालन, वानिकी व पर्यावरण विज्ञान तथा जलवायु परिवर्तन पर चर्चा होगी। समापन पर रसायन विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान व नैनो टेक्नोलॉजी पर मंथन होगा। इस बार आयोजन आइआइटी मंडी व प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद संयुक्त रूप से कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रो. संघमित्रा बंदोप्धाय मुख्य वक्ता होंगी। इसके अलावा कृषि व औद्योगिक क्षेत्र में नाम कमाने वाली कई हस्तियां प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगी।

chat bot
आपका साथी