तमिलनाडु पुलिस व आरबीआइ मुंबई के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

जागरण संवाददाता मंडी अखिल भारतीय हाट वेदर फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को तमिलनाडु प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:52 PM (IST)
तमिलनाडु पुलिस व आरबीआइ 
मुंबई के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
तमिलनाडु पुलिस व आरबीआइ मुंबई के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

जागरण संवाददाता, मंडी : अखिल भारतीय हाट वेदर फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को तमिलनाडु पुलिस व आरबीरआइ मुंबई की टीम के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। दोनों टीमों ने शनिवार को हुए सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया है।

पांचवें दिन का पहला मैच परम एफसी जम्मू व आरबीआइ मुंबई के मध्य खेला गया। इसमें आरबीआइ मुंबई के बीवेश सरकार ने खेल के 16 वें मिनट मे पहला गोल किया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल के लिए जद्दोजहद करते रहे। मध्यांतर के बाद खेल के 51वें मिनट में आरबीआइ मुंबई के साजी ने दूसरा गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। परम एफसी जम्मू को 2-0 से शिकस्त देकर आरबीआइ मुंबई फाइनल मे प्रवेश किया।

ऐतिहासिक पड्डल मैदान में दूसरा मैच तमिलनाडु पुलिस व बीकानेर एफसी राजस्थान के मध्य खेला गया। तमिलनाडु पुलिस के खिलाड़ी डी मानिक राजा ने खेल के पहले ही मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया। खेल के सातवें मिनट में बीकानेर एफसी राजस्थान के हर्ष ने गोल करके स्कोर बराबर किया। खेल के आठवें मिनट मे तमिलनाडु पुलिस के थेसिग राजा गोल करके स्कोर 2-1 कर किया। 36वें मिनट में थेसिग राजा ने दूसरा गोल दाग अपनी टीम को 3-1 की अजय बढ़त दिलाई। खेल के 38वें मिनट मे गनाना प्रसाद ने गोल किया। तामिलनाडु पुलिस ने 4-1 से मैच जीत करके फाइनल में प्रवेश किया।

chat bot
आपका साथी