आज मंडी पहुंचेगी स्वर्णिम विजय मशाल, सीएम करेंगे स्वागत

जागरण संवाददाता मंडी 1971 भारत-पाक युद्ध के स्वर्णिम विजय वर्ष पर शुरू हुई विजय मशाल यात्रा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 11:06 PM (IST)
आज मंडी पहुंचेगी स्वर्णिम विजय मशाल, सीएम करेंगे स्वागत
आज मंडी पहुंचेगी स्वर्णिम विजय मशाल, सीएम करेंगे स्वागत

जागरण संवाददाता, मंडी : 1971 भारत-पाक युद्ध के स्वर्णिम विजय वर्ष पर शुरू हुई विजय मशाल यात्रा मंडी के पंडोह पहुंच गई है। पांच सितंबर को मुख्यमंत्री सेरी मंच से इस विजय मशाल यात्रा का स्वागत करेंगे। 1971 के युद्ध बलिदानियों के स्वजन को सम्मानित किया जाएगा।

मनाली से चलने वाले बाद विजय मशाल शनिवार दोपहर बाद पंडोह स्थित आर्मी के टू थ्री9 ट्रांजिट कैंप में रखी गई है। कर्नल अनूप की निगरानी में यह मशाल पंडोह से रविवार सुबह मशाल यात्रा रवाना होगी और 11 बजे से पहले सेरी मंच पर पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वर्णिम विजय मशाल का स्वागत करेंगे। इसके अलावा विजय मशाल हस्तांतरण व विजय साइकिल रैली को रवाना करेंगे। वहीं विजय मशाल यात्रा के स्वागत के लिए सेरी मंच को भी सजाया गया है।

उधर उपायुक्त अरिदम चौधरी ने कहा कि विजय मशाल यात्रा के कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। यात्रा के अलावा मुख्यमंत्री रघुनाथ का पद्दर में नशा निवारण केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह 9:30 बजे मंडी पहुंचेंगे। आज नए पुल से शहर में प्रवेश बंद

स्वर्णिम विजय वर्ष विजय मशाल यात्रा के कार्यक्रम के लिए आज मंडी शहर में यातायात व्यवस्था एकतरफा रहेगी। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है।

रविवार को मशाल यात्रा के पहुंचने यानी सुबह नौ बजे के बाद विक्टोरिया पुल के साथ बने नए पुल पर शहर को आने वाले वाहनों को वन वे कर दिया जाएगा। लोगों को शहर में आने के लिए बस स्टैंड से होकर जाना पड़ेगा। सुबह 9:30 बजे मुख्यमत्री मंडी शहर में पहुंचेंगे। 11 बजे सेरी मंच पर मशाल यात्रा का स्वागत करेंगे। इसी कड़ी में सेरी मंच के पास भी मार्ग को वन वे रखा जाएगा और वाहन मंच की ओ नहीं आ सकेंगे। इसके अलावा पुलिस व्यवस्था के तहत हर चौक पर दो दो लोग सुरक्षा में तैनात होंगे। रघुनाथ का पद्धर में भी 20 जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा सेरी मंच के आस पास ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। क्यूआरटी की टीम मुख्यमंत्रत्री व सेरी मंच के आस पास तैनात की जाएगी। मशाल यात्रा के दौरान विजय साइकिल रैली को फ्लैग के बाद मुख्यमंत्री यहां से रवाना होंगे। इसके 30 मिनट के बाद यातायात को बहाल किया जाएगा। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि शहर में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। 15 अगस्त की तरह इस बार भी मार्ग को वन-वे कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी