देश विरोधी ताकतों के दम पर उपचुनाव लड़ रही कांग्रेस : सुरेश कश्यप

संवाद सहयोगी जोगेंद्रनगर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:08 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:08 PM (IST)
देश विरोधी ताकतों के दम पर उपचुनाव लड़ रही कांग्रेस : सुरेश कश्यप
देश विरोधी ताकतों के दम पर उपचुनाव लड़ रही कांग्रेस : सुरेश कश्यप

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के दम पर उपचुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के पास न कोई नेता है और न ही नीति। भाजपा विकास व जनसेवा के मुद्दे पर उपचुनाव लड़ रही है। चारों उपचुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी है। सुरेश कश्यप शनिवार को जोगेंद्रनगर हलके के लदरुहीं में त्रिदेव बैठक में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि में ऐसे स्टार प्रचारक उतारे हैं, जिन्होंने देश विरोधी नारे लगाकर एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। अब मंडी के विकास में भी अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। मंडी की जनता ने रामस्वरूप शर्मा को चार लाख से भी अधिक वोटों से जिताकर केंद्र में भेजा था। इस बार भी यहां की जनता ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाएगी। संसदीय क्षेत्र के 17 हलकों की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। भाजपा ने ऐसे फौजी को प्रत्याशी बनाया है जिन्होंने कारगिल युद्ध में देश की सेवा की थी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह कारगिल युद्ध को बड़ा युद्ध न मानकर सैनिकों का अपमान कर रही हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश का समान विकास किया है। आंकड़े इसकी गवाही देते हैं।

त्रिदेव बैठक में पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी, भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनय शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जम्वाल भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी