लड़भड़ोल में एथलेटिक्स टेडियम तैयार

संवाद सहयोगी जोगेंद्रनगर लडभड़ोल के गांव मंगयाल में 50 लाख रुपये की लागत से बन रहा बहुद्देश्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:43 PM (IST)
लड़भड़ोल में एथलेटिक्स टेडियम तैयार
लड़भड़ोल में एथलेटिक्स टेडियम तैयार

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : लडभड़ोल के गांव मंगयाल में 50 लाख रुपये की लागत से बन रहा बहुद्देशीय आउटडोर एथलेटिक्स स्टेडियम का काम लगभग पूरा हो चुका है।

हिमाचल प्रदेश सरकार युवा सेवा एवं खेल विभाग के तत्वावधान से तैयार हो रहे इस बहुदे्शीय आउटडोर एथलेटिक्स स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। 10 बीघा में बन रहे इस मैदान का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसी साल के अंत तक मैदान तैयार हो जाएगा। खिलाड़ियों को यहां पर एथलेटिक्स और सैन्य प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में हो रहे निर्माण कार्य पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल उपकरण, जिम सुविधा मिलेगी। लडभड़ोल में बन रहे खेल मैदान के साथ छात्रावास भी बनेगा। इसके लिए भूमि का चयन भी कर लिया गया है। बजट उपलब्ध होते ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू होगा। खेल मैदान का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। मैदान के लिए एक किलोमीटर सड़क का कार्य भी प्रगति पर है।

राहुल ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग जोगेंद्रनगर। मंगयाल गांव में बहुदे्शीय आउटडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसी साल के अंत में यहां पर जोगेंद्रनगर, धर्मपुर, बैजनाथ, संधोल आदि के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गोपाल ठाकुर, खेल प्रशिक्षक खेल सेवा युवा विभाग।

chat bot
आपका साथी