सीडीआर से भी टूटी उम्मीद, पुलिस पर उठने लगी अंगुलियां

जागरण संवाददाता मंडी पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री की चोरी हुई अंगूठियां पुलिस प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 11:45 PM (IST)
सीडीआर से भी टूटी उम्मीद, पुलिस पर उठने लगी अंगुलियां
सीडीआर से भी टूटी उम्मीद, पुलिस पर उठने लगी अंगुलियां

जागरण संवाददाता, मंडी : पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री की चोरी हुई अंगूठियां पुलिस प्रशासन के गले की फांस बन गई है। सप्ताह भर की जांच के बाद भी पुलिस के हाथ कोई साक्ष्य नहीं लग पाया है। पुलिस से अब यह मामला उगलते बन रहा है न निगलते। अभी तक हवा में ही तीर चलाए जा रहे हैं। सीडीआर यानी (काल डिटेल रिपोर्ट) आखिरी उम्मीद थी, लेकिन यह भी टूट गई है।

अंगूठियां कैसे व कब चोरी हुई? चोरी में किसका हाथ था? करीब 15 दिन के बाद अंगूठियां वन विभाग के करनोड़ी विश्राम गृह में आखिर कैसे पहुंच गई? इसके पीछे कौन शख्स है? जनता यह बात जानने के लिए उत्सुक दिख रही है, मगर किसी के पास फिलहाल इन सवालों का कोई जवाब नहीं है। मामला उलझता देख अंदरखाते इसे रफा-दफा करने की कवायद भी शुरू हो गई है। ऐसी चर्चा भी अभी जोर पकड़ने लगी है।

हैरानी की बात यह है पूरे मामले में इतने दिन बाद भी दोनों तरफ की शिकायतें प्राथमिकी में नहीं बदल पाई हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए रात दिन हाथ पांव मारे जा रहे हैं। सीडीआर यानी (काल डिटेल रिपोर्ट) उम्मीद की आखिरी कड़ी थी, वह भी टूट गई है। सीडीआर से पुलिस के हाथ कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं लगा है। अंगूठियां मिलने के बाद जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। जांच अधिकारी किसी अन्य महत्वपूर्ण मामले की जांच में व्यस्त बताए जा रहे हैं। पूरे मामले में अभी तक जो बातें सामने आई हैं। उनमें ज्यादातर जांच की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई है। पूरे मामले को तूल देने वाले कुछ लोगों की भूमिका की जांच भी अंदरखाते चल रही है। अब तक की जांच में उनके खिलाफ भी कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

अंगूठियां सुनियोजित तरीके से विश्राम गृह में रखने के पीछे कौन किरदार है? इसकी पूरी पटकथा किसने लिखी है। इस बात पर अभी कोहरे की परत छाई हुई है। चोरी मामले में वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा अन्य किसी के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।

chat bot
आपका साथी