सोहन ने जीता मोनोलॉग स्पर्धा का खिताब

संकल्प रंगमंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मोनोलॉग प्रतियोगिता में करसोग के सोहन कपूर ने विजेता का खिताब हासिल किया है। हमीरपुर में अंजलि शर्मा ने दूसरा और कांगड़ा के एकलव्य सेन तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता इतनी कड़ी थी कि पहले तीन स्थानों के अलावा दो कलाकारों को स्पेशल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 05:33 PM (IST)
सोहन ने जीता मोनोलॉग स्पर्धा का खिताब
सोहन ने जीता मोनोलॉग स्पर्धा का खिताब

-संकल्प रंगमंडल के सौजन्य से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन -हमीरपुर की अंजलि दूसरे व कांगड़ा के एकलव्य तीसरे स्थान रहे -कोटखाई की अक्षिता और बिलासपुर के जावेद को स्पेशल ज्यूरी अवार्ड संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : संकल्प रंगमंडल के सौजन्य से आयोजित राज्यस्तरीय मोनोलॉग प्रतियोगिता में करसोग के सोहन कपूर ने विजेता का खिताब हासिल किया है। हमीरपुर में अंजलि शर्मा ने दूसरा और कांगड़ा के एकलव्य सेन तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता इतनी कड़ी थी कि पहले तीन स्थानों के अलावा दो कलाकारों को स्पेशल ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसमें शिमला के कोटगढ़ की अक्षिता सरकेक और बिलासपुर के जावेद इकबाल शामिल हैं। पहले तीन स्थानों पर रहे कलाकारों को पांच हजार, तीन हजार, दो हजार और स्पेशल ज्यूरी अवार्ड हासिल करने वाले विजेता कलाकारों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। निर्णायक मंडल में बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक आशीष आर मोहन, हिमाचल रंगमंच के प्रसिद्ध अभिनेता व रंगकर्मी संजय सूद और आकाशवाणी के डॉ. हुकम शर्मा शामिल थे। राज्यस्तरीय मोनोलॉॅग प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 40 प्रविष्टियां पहुंची थी। संकल्प रंगमंडल की इस अभिनव पहल में शिमला टॉकीज ने प्रायोजक की भूमिका निभाई। संकल्प रंगमंगल द्वारा जल्द ही प्रतियोगिता के दूसरे सीजन की घोषणा भी कर दी जाएगी। उत्कृष्ठ दस प्रविष्टियों को संकल्प रंगमंगल के यू-टयूब चैनल पर देखा जा सकता है।

हिमाचली बोलियों पर आधारित थी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता की विशेषता यह थी कि यह पूरी तरह हिमाचली बोलियों पर आधारित थी। प्रतियोगिता में युवा कलाकारों ने अपनी-अपनी आंचलिक बोली में अपनी संस्कृति को दर्शाती करीब तीन से पांच मिनट की एकल अभिनय प्रस्तुति का वीडियो भेजकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। देश के सात राज्यों में एक साथ हुई प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, जम्मू, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में अलग अलग संस्थाओं द्वारा एक साथ आयोजित की गई। इसमें पंजाब के प्रसिद्ध युवा रंगकर्मी गुरविदर सिंह ने अग्रणी भूमिका निभाई है। लॉकडाउन पर घर बैठे अपनी प्रतिभा को मंच देने के इस प्रयास में हिमाचल युवाओं ने भरपूर लाभ उठाया है। जल्द ही इसके दूसरे सीजन की घोषणा भी कर दी जाएगी।

केदार ठाकुर, अध्यक्ष संकल्प रंगमंडल शिमला।

chat bot
आपका साथी