करसोग में महेंद्र सिंह के खिलाफ लगे नारे

संवाद सहयोगी करसोग सेब सहित अन्य फसलों का सही दाम न मिलने पर सोमवार को संयुक्त किसान मोच

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 10:04 PM (IST)
करसोग में महेंद्र सिंह के खिलाफ लगे नारे
करसोग में महेंद्र सिंह के खिलाफ लगे नारे

संवाद सहयोगी, करसोग : सेब सहित अन्य फसलों का सही दाम न मिलने पर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने एसडीएम कार्यालय करसोग के बाहर नारेबाजी। इस दौरान बागवानी व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के खिलाफ नारे लगाए गए। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इसमें किसानों ने सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किए जाने की मुख्य मांग रखी है।

किसान नेता किशोरी लाल सहित अन्यों ने कहा कि मंडियों और कंपनियों को उपज बेचने पर उन्हें अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। इस कारण किसानों को फसल तैयार करने पर आई लागत को निकालना भी मुश्किल हो गया है।

उन्होंने मंडी मध्यस्थता योजना (एमआइएस) को पूर्ण रूप से लागू करने सहित इसमें ए, बी, सी ग्रेड सेब की खरीद 60, 44 व 24 रुपये के हिसाब से किए जाने, विपणन मंडियों में एपीएमसी कानून को सख्ती से लागू करने, आढ़तियों और खरीदारों के पास बकाया पैसे का भी तुरंत भुगतान करने सेब सहित फलों, फूलों व सब्जियों की पैकिग में इस्तेमाल किए जा रहे कार्टन और ट्रे की कीमतें कम करने, सेब व अन्य फसलों को वजन के हिसाब से बेचने, खाद, बीज, कीटनाशकों व अन्य लागत वस्तुओं पर सब्सिडी का बहाल करने आदि प्रमुख मांगें रखीं। अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो मोर्चा कड़े कदम उठाने को मजबूर होगा।

chat bot
आपका साथी