कल से चार माह के लिए बंद होंगे शिकारी देवी के कपाट

संवाद सहयोगी थुनाग मंडी जिले के सबसे बड़े शक्तिपीठ में माता शिकारी के कपाट एक दिसंबर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:19 PM (IST)
कल से चार माह के लिए बंद होंगे शिकारी देवी के कपाट
कल से चार माह के लिए बंद होंगे शिकारी देवी के कपाट

संवाद सहयोगी, थुनाग : मंडी जिले के सबसे बड़े शक्तिपीठ में माता शिकारी के कपाट एक दिसंबर से बंद हो जाएंगे। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 31 मार्च तक यह कपाट बंद रहेंगे। ट्रैकिग सहित अन्य गतिविधियों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मौसम के बदलते तेवरों को देखते हुए प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। उपमंडल थुनाग में दिसंबर में आठ से 10 फीट तक बर्फबारी हो सकती है। कोई बड़ी घटनाएं न हो तो सराज प्रशासन ने एहतियात बरतें हुए पहले में माता शिकारी के कपाट बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड व भारी हिमपात से जंजैहली-माता शिकारी मंदिर सड़क भी जाम रहती है। लिहाजा इन दिनों में जोखिम न लें और शिकारी माता मंदिर की ओर जाने का प्रयास न करें। एसडीएम ने कहा कि यदि कोई भी पर्यटक व ट्रैकर अथवा स्थानीय निवासी शिकारी माता मंदिर की ओर जाने का प्रयास करता है तथा उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस थाना जंजैहली के दूरभाष नंबर 01907-256740 तथा उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय थुनाग के दूरभाष नवंबर 01907-257666 पर संपर्क करें।

chat bot
आपका साथी